सिर्फ ₹450 में गैस सिलेंडर | MP Mukhyamantri Gas Cylinder Yojana Online Apply

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Yojana Online Apply : MP मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023 हमारे देश के अधिकतर राज्यों में गैस सिलेंडर की कीमत ₹800 से भी ज्यादा हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तो गैस सिलेंडर 1120 रुपए के आसपास मिल रहा है। यह कीमतें भी तब है जब सरकार के द्वारा सिलेंडर की कीमतों में ₹200 की कमी की गई है।

ऐसे में कमी होने से थोड़ा बहुत रहत तो सामान्य जनता को मिला ही है परंतु मध्य प्रदेश सरकार ने गैस सिलेंडर से संबंधित राहत देने के लिए एक बहुत ही अच्छी योजना का आरंभ किया है। जिसका नाम सरकार ने मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना रखा है। इस योजना में सब्सिडी शब्द जुड़ा हुआ है। जिसका मतलब है की योजना में कम कीमत में गैस सिलेंडर महिलाओं को दिया जाए।

इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम जानेंगे कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना क्या है?, और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है?

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Yojana Online Apply

योजना का नाम मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
राज्य मध्य प्रदेश
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को सस्ते दाम में गैस रिफिल उपलब्ध कराना
लाभ प्रति सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी राशि
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800

MP मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023

मध्य प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को जहां-जहां पर लाडली बहन योजना के लिए आवेदन किया जा रहा है वहां वहां पर जाकर ही आवेदन करना होगा। योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को सरकार 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मात्र 450 रुपए देकर गैस सिलेंडर आसानी से प्राप्त हो जाएगा, और1 साल में महिलाओं को 12 सिलेंडर लेने की छूट रहेगी। प्रत्येक सिलेंडर की कीमत मात्र ₹450 रहेगी। अच्छी बात तो यह है कि 1 सितंबर के बाद से गैस भरवाने वाली महिलाओं के इस बैंक के अकाउंट में सब्सिडी का पैसा आसानी से आ जाएगा।

जिस बैंक अकाउंट को उन्होंने अपने गैस कनेक्शन के साथ लिंक करवाया है। इस योजना पर प्रदेश की महिलाओं द्वारा गैस का दाम बढ़ने या घटना का कोई भी असर नहीं होगा। हर महिला को केवल 450 रुपए में ही सिलेंडर प्राप्त होगा।

word image 635 2

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का उद्देश्य

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि इस योजना का फायदा केवल गरीब परिवार की महिलाओं को मिलेगा ,और आप इस बात को अच्छी से अच्छी तरह से परिचित है, कि गरीब परिवारों में पैसे की कितनी ज्यादा अहमियत है। गैस के दाम में बढ़ोतरी होने की वजह से गरीब परिवार की महिलाओं को मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता है।

जिसकी वजह से उन्हें धुएं की वजह से बहुत सारी समस्या और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार ने ऐसी महिलाओं के बारे में सोचते हुए उनके लिए गैस की कीमतों में कमी की है, और मात्र ₹450 में गरीब महिलाओं को सिलेंडर दिया जा रहा है। ताकि हमारे देश की गरीब महिलाएं धुएं से निजात पा सके और जब चाहे तब अपने और अपने परिवार के लिए भोजन पका सके।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • वे महिलाएं जिनके नाम पर गैस कनेक्शन है उन्हें इस योजना का फायदा सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सिलेंडर भरवाने पर महिलाओं को ₹450 का ही पेमेंट करना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1 साल में 12 सिलेंडर प्राप्त करने की छूट रहेगी और प्रति सिलेंडर की कीमत केवल ₹450 ही रहेगी।
  • सामान्य तौर पर मध्यप्रदेश में गैस की कीमत ₹900 से भी अधिक है ऐसे में इस योजना के शुरू होने से मध्य प्रदेश के गरीब महिलाओं को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है।
  • प्रत्येक महीने में अगर महिला के द्वारा एक सिलेंडर रिपेयर करवाया जाता है तो उसे ₹300 की सब्सिडी उसके बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर मोड के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।
  • इस योजना का फायदा उठाने के लिए गरीब महिलाओं को लाडली बहना पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
  • सरकार के द्वारा इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान दिया गया है।
  • इस योजना में शामिल उपभोक्ता को निर्धारित दर पर ही ऑयल कंपनी से सिलेंडर भरवाने होगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा कहा गया है कि पंजीकृत हितग्राहियों की इंफॉर्मेशन 25 सितंबर 2023 से पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
  • इस योजना में लाभार्थी गैस कंजूमर नंबर और गैस कनेक्शन आईडी तथा लाडली बहना आईडी के माध्यम से पोर्टल पर 25 सितंबर 2023 से आवेदन करता अपना इंफॉर्मेशन देख सकेंगे।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की बहने भी पात्र होंगी। मुख्यमंत्री बहना योजना की हितग्राही महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र रखी जाएंगी।
  • इस योजना के लिए केवल वही महिला पात्र हैं जिनका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होगा और जिनके नाम पर गैस कनेक्शन होगा।
  • इस योजना के लिए केवल मध्य प्रदेश के गरीब महिलाएं पात्रता रखती हैं।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन
  • कंजूमर नंबर एवं एलपीजी कनेक्शन आईडी
  • लाडली बहन योजना रजिस्ट्रेशन आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना आधिकारिक वेबसाइट

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना pdf फॉर्म

यदि आवेदन करता मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का फॉर्म PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

                 Gas Cylinder Form PDF

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना ऑनलाइन आवेदन

  • वे महिलाएं जो गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का फायदा प्राप्त करना चाहती हैं। उन्हें अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर उन केंद्रों पर जाना होगा जहां पर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवेदन किया जा रहा होगा। वहां पर जाकर के दस्तावेज के साथ एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर आवेदन करता संबंधित अधिकारी के पास जाकर जमा कर दें।
  • इसके बाद आवेदन कर्ता का नाम योजना में शामिल कर दिया जाएगा।
  • इसके अलावा आवेदन करता इस योजना के लिए लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां से भी आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन करता अपने नजदीकी गैस सिलेंडर एजेंसी में जाकर और वहां पर एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर और दस्तावेजों को अटैच करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना हेल्पलाइन नंबर

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के बारे में पूरी जानकारी की देने की कोशिश की है। आवेदन करता हमारे द्वारा दिए गए नीचे हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी इस योजना की जानकारी आसानी से ले सकते हैं। इस हेल्पलाइन नंबर पर आवेदन करता सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक फोन लगा सकते हैं, और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर- 0755-2700800

ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलिंडर सब्सिडी योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 0755-2700800.
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलिंडर सब्सिडी योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- ladlibahna.wcd@mp.gov.in.
  • मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
  • 0755-2550910.
  • 0755-2550911.
  • 0755-2550922.
  • मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- mpwcdmis@gmail.com

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश सरकार,

विजयराजे वत्सलये भवन, प्लाट नम्बर 28 A,

अरेरा हिल्स, भोपाल,

मध्य प्रदेश – 462011.

ये भी पढ़ें :
ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?
मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएँ
Passport Online Kaise Banaye 2023
5 मिनट में पैन कार्ड कैसे बनाये
ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं
नई शिक्षा नीति जारी सम्पूर्ण जानकारी
बैंक से Personal Loan कैसे ले

हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप इसे अपने दोस्त, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके।

 

Spread The Love

Leave a Comment